अकबर के नवरत्न  Akbar ke 9 ratan hindi

अकबर के नवरत्न  Akbar ke 9 ratan hindi

Akbar ke 9 ratan hindi.अकबर के दरबार में विभिन्न प्रतिभाओं के धनी व्यक्ति रहते थे। जिनमें निम्न 9 लोग प्रमुख थे।जिन्हें अकबर अपने नोरत्न कहता था।

  1. बीरबल(महेशदास ): अकबर ने उसे राजा एवं कविप्रिय की उपाधि प्रदान की।
  2. मानसिंह : अकबर का सेनापति।
  3. टोडरमल : अकबर का वित्त मंत्री। इन्होने भूमि माप के आधार पर लगान की व्यवस्था की।
  4. तानसेन (रामतनु पाण्डेय ): अकबर का दरबारी गायक। तानसेन का सम्बन्ध ग्वालियर से है। अकबर ने तानसेन को कंठभरण वाणी विलास की उपाधि प्रदान की।
  5. मुल्ला दो प्याजा: प्याज से अधिक प्रेम होने के कारण इनका यह नाम पड़ा।
  6. हकीम हमाम: यह शाही विद्यालय का प्रधान था।
  7. फैजी : अकबर के दरबार में राजकवि अबुल फजल का बड़ा भाई और इसने लीलावती (गणित की पुस्तक) का फारसी में अनुवाद किया था।
  8. अबुलरहीम खानखाना: यह बैरम खां का पुत्र था।
  9. अबुल फजल : अकबर नामा और आईने अकबरी की रचना की|यह अकबर के शासन काल का सरकारी गजट माना जाता था।

  • अबुल फजल की हत्या सलीम के कहने पर वीर सिंह बुंदेला ने उस समय कर दी जब वे दक्षिण से आगरा वापस आ रहे थे।
  • अकबर के दीवान टोडरमल(खत्री जाति) ने 1580 में दह्साला बंदोबस्त व्यवस्था लागू की।
  • बीरबल का पहला नाम महेश दास था और बीरबल जाति से ब्राह्मण था।
  • बीरबल अकबर के दरबार में आने से पूर्व रीवां के राजा रामचंद्र के दरबार में थे।
  • बीरबल की मृत्यु युसूफजाइयों के विद्रोह दबाने के दौरान हत्या हो गई थी।

Share:

नई पोस्ट

टॉपिक चुने

error: Content is protected !!