अशोक के शिलालेख

Ashok ke shilalekh in hindi
Ashok ke shilalekh in hindi

शिलालेख

  • अशोक के शिलालेखों में ब्राम्ही,खरोष्ठी,ग्रीक और अरमाइक लिपि का प्रयोग किया गया है।
  • ग्रीक और अरमाइक लिपि के अभिलेख अफगानिस्तान से, खरोष्ठी लिपि के अभिलेख उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान से तथा शेष भारत से ब्राम्ही लिपि के अभिलेख प्राप्त हुए हैं।
  • अशोक के अभिलेखों को पढ़ने में सबसे पहले सफलता 1837 में जेम्स प्रिंसेप को मिली थी।
  • अशोक के 14 शिलालेखों की खोज सबसे पहले पाद्रेटी फेथैलर ने की थी।
  • अशोक के अभिलेखों को मुख्यतः 3 श्रेणियों में बाँटा जा सकता हैं।1.शिलालेख 2. स्तम्भ लेख 3. गुहालेख
  • अशोक के कुल 14 शिला लेख और 7 स्तम्भ लेख प्राप्त हुए हैं| सभी स्तम्भ लेख ब्राम्ही लिपि में लिखे गए हैं।ये स्तम्भ लेख 6 विभिन्न स्तंभलेख को अकबर ने इलाहबाद के किले में स्थापित कराया था जिसे रानी का अभिलेख भी कहते हैं।
  • अशोक का सबसे छोटा स्तम्भ लेख रुम्मिदेई हैं जिसमें की अशोक ने लुम्बनी की धम्म यात्रा के दौरान भू -राजस्व की दर कम करने के लिए घोषणा की हैं।
  • खरोष्ठी लिपि दाई ओर से बाई ओर को लिखी जाती हैं।
  • अशोक का 7 वां अभिलेख सबसे लम्बा हैं।
  • अशोक का शार-ए-कुना(कंदहार) अभिलेख ग्रीक -अरमाइक भाषा में प्राप्त हुआ हैं।

स्तम्भ लेख 

अशोक के कुल 7 स्तम्भ लेख प्राप्त हुए है जो कि 6 स्थानों से मिले है।इन सभी स्तम्भ लेखों को ब्राह्मी लिपि में लिखा गया हैं।

  1. दिल्ली-मेरठ: इस स्तम्भ को फिरोजशाह मेरठ से दिल्ली ले जाया गया था।
  2. दिल्ली -टोपरा: यह स्तम्भ लेख फिरोज शाह तुगलक द्वारा टोपरा से दिल्ली ले जाया गया।
  3. प्रयाग स्तम्भ लेख: यह स्तम्भ लेख कौशाम्बी से इलाहबाद किले में अकबर द्वारा स्थापित किया गया।
  4. लौरिया अरेराज: चम्पारण बिहार में ।
  5. लौरिया नंदन गढ़: चंपारण(बिहार)में इस स्तम्भ पर मोर का चित्र बना हुआ हैं।
  6. रामपुरवा: यह स्तम्भ लेख चंपारण(बिहार)में स्थापित हैं इसकी खोज 1872 में कारलायल ने की थी।

अशोक के प्रमुख शिलालेख और उनमें वर्णित राजाज्ञाएं

पहला  पशु बलि की निंदा
दूसरा   मनुष्य एवं पशु दोनों की चिकित्सा
तीसरा  राजकीय अधिकारियो को हर 5वें वर्ष दौरे पर जाने के निर्देश व कुछ धार्मिक नियम
चौथा  भेरी घोष के जगह पर धम्म घोष की घोषणा
पाँचवा  धरम महामात्रों की नियुक्ति
छठा  आत्म नियन्त्रण की शिक्षा
सातवाँ   अशोक की तीर्थयात्राओं का उल्लेख
आठवां  अशोक की तीर्थयात्राओं का उल्लेख
नौवां सच्ची भेंट व सच्चा शिष्टाचार का उल्लेख
दसवां  राजा और उच्च अधिकारी हमेशा प्रजा हित में सोचे
ग्यारवाँ धम्म की व्याख्या
बारहवां  स्त्री महामात्रों की नियुक्ति,सभी प्रकार के विचारों का सम्मान
तेरहवां   कलिंग युद्ध व अशोक का ह्रदय परिवर्तन और पडौसी राजाओं का वर्णन
चौदहवां  जनता को धार्मिक जीवन बिताने को प्रेरित करना

Share:

नई पोस्ट

टॉपिक चुने

error: Content is protected !!