Geographical Facts about India in hindi.भारत का भौगोलिक परिचय
भारत के आकृति चतुष्कोणीय हैं और यह आक्षांश के दृष्टि से उत्तरी गोलार्द्ध में तथा देशांतर की दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित हैं। भारत को उसकी विशालता के कारण उपमहाद्वीप के नाम से भी पुकारा जाता हैं।
- इसका विस्तार दक्षिण में 8º4′ से उत्तर से 37º6′ उत्तरी अक्षांश तथा पश्चिम से 68º7′ से पूर्व 97º25‘ पूर्वी देशांतर के बीच हैं।
- देश का मानक समय 82½ º पूर्वी देशांतर हैं, जो कि नैनी ( प्रयाग, उत्तर प्रदेश) से होकर गुजरता हैं तथा यह ग्रीनविच समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे हैं।
- भारतीय मानक समय से गुजरने वाले राज्य – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश हैं।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां बड़ा देश हैं। इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 242% हैं। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी0 हैं।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े देश – रूस, कनाड़ा, चीन, अमेरिका, ब्राजील और आस्ट्रेलिया हैं।
- भारत का विस्तार उत्तर से दक्षिण में 3214 किमी० तथा पूर्व से पश्चिम में 2933 किमी० हैं।
- भारत की स्थल सीमा की कुल लम्बाई 15200 किमी ० हैं। इसकी मुख्य भूमि की तटीय रेखा की कुल लम्बाई 6100 किमी० हैं। यदि द्वीपों को भी शामिल कर लिया जाये तो यह लम्बाई 7516.6 किमी० हैं। इस प्रकार भारत की कुल सीमा रेखा की लम्बाई 15200 +7516.6 =2271.6 किमी ० हैं।
भारत के अंतिम बिन्दु
- भारत का उत्तरतम बिन्दु – इंदिरा कॉल ( जम्मू -कश्मीर)
- भारत का दक्षिणतम बिन्दु –इंदिरा पॉइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
- मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु- कन्याकुमारी (तमिलनाडु )
- भारत का पूर्वी बिंदु – किबिथु (अरुणाचल प्रदेश )
- भारत का पश्चिमी बिंदु – गौर माता (गुजरात )
भारत का पड़ोसी देशों के साथ सीमा -विस्तार | |
भारत -बांगला देश | 4096.6 किमी० |
भारत – चीन | 3488 किमी० |
भारत -पाकिस्तान | 3323 किमी० |
भारत -नेपाल | 1751 किमी० |
भारत -म्यांमार | 1643 किमी० |
भारत -भूटान | 699 किमी० |
भारत -अफगानिस्तान | 106 किमी० |
पड़ोसी देशों के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य
- चीन (5) – जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
- नेपाल (5)- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम
- बांग्ला देश (5)- पश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
- पाकिस्तान (4)-गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर
- म्यांमार(4)- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम
- भूटान (4 )- सिक्किम, पश्चिमी बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश
- अफगानिस्तान (1)- जम्मू कश्मीर
भारत की प्रमुख अंतराष्ट्रीय सीमा रेखाएं
सीमा रेखा | देश |
मैकमोहन | भारत और चीन (निर्धारण 27 अप्रैल 1914) |
रेड क्लिफ | भारत और पाकिस्तान(निर्धारण 15 अगस्त 1947 ) |
डूरंड | भारत और अफगानिस्तान (विभाजन से पूर्व) अब यह रेखा पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच हैं। |
Geographical Facts about India in hindi
(एकदिवसीय परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण )
- भारत का कौन सा राज्य तीन ओर से बांग्ला देश से घिरा हुआ हैं – त्रिपुरा
- मैकमोहन सीमा रेखा चीन और भारत के किस राज्य के मध्य हैं – अरुणाचल प्रदेश
- त्रिपुरा और बांग्ला देश की सीमा क्या कहलाती हैं – शून्य रेखा
- भारतीय राज्यों के संख्या जो पड़ोसी देशों के सीमा से जुड़े हैं – 17 राज्य
- मरकत द्वीप (एमराल्ड आइलैंड) से किसे जाना जाता हैं – अंडमान निकोबार द्वीप समूह
- नेपाल भूटान व चीन की सीमा से मिलने वाला राज्य –सिक्किम
- भारत के शीर्ष तटरेखा वाले राज्य क्रमशः – गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू , महाराष्ट्र, केरल
- इंदिरा पॉइंट की विषुवत रेखा से दूरी –876 किमी ०
- भारत के पूर्वोत्तर राज्य जिनकी सीमाएं बांग्ला देश से नहीं मिलती हैं –नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल, सिक्किम
- कर्क रेखा –कर्क रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती हैं। वह जिन 8 राज्यों से होकर गुजरती हैं वह हैं – गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम
- भारत के शीर्ष क्षेत्रफल वाले राज्य –
- राजस्थान -342239 वर्ग किमी०
- मध्य प्रदेश -308245 वर्ग किमी०
- महाराष्ट्र -307713 वर्ग किमी०
- उत्तर प्रदेश -240928 वर्ग किमी०
- जम्मू कश्मीर -222236 वर्ग किमी०
- भारत के शीर्ष तट रेखा वाले राज्य /केंद्र शासित प्रदेश
- अंडमान निकोबार -1962 किमी०
- गुजरात -1074 किमी०
- आंध्र प्रदेश -970 किमी०
- तमिलनाडु -907 किमी०
- महाराष्ट्र-720 किमी०
- भारत के शीर्ष क्षेत्रफल वाले जिले
- कच्छ (गुजरात)- 45652 वर्ग किमी०
- लेह – 45110 वर्ग किमी०
- जैसलमेर ( राजस्थान)- 39313 वर्ग किमी०
- बीकानेर( राजस्थान)- 28460 वर्ग किमी०
- बाड़मेर (राजस्थान)- 28393 वर्ग किमी०
15 अगस्त, 1947 के बाद विभिन्न क्षेत्रों का भारत में विलय
- पुर्तगाल के अधीन क्षेत्र
- दादर एवं नगर हवेली
- दमन एवं दीव
- गोवा
- मई 1987 में 56 वे संविधान संशोधन द्वारा गोवा भारत का 25 वां राज्य बना।
- फ़्रांस के अधीन क्षेत्र
- चन्देर नगोर
- पांडिचेरी
- कराईल
- माहे
- यमन
भारत की प्रादेशिक समुद्री सीमा
- आधार रेखा से 12 नॉटिकल मील – इसके उपयोग पर भारत का पूर्ण अधिकार हैं।
- आधार रेखा से 24 नॉटिकल मील – इस क्षेत्र से भारत सरकार सीमा शुल्क वसूलती हैं।
- आधार रेखा से 200 नॉटिकल मील– इस सीमा तक भारत वैज्ञानिक अनुसन्धान एवं प्राकृतिक संशाधनों का दोहन कर सकता हैं।
- इसके बाद का क्षेत्र उच्च सागर क्षेत्र कहलाता हैं, जहां पर सभी देशों को समान अधिकार प्राप्त होते हैं।
प्रमुख चैनल /जलडमरू
चैनल /खाड़ी | विभाजित स्थल खंड |
ग्रेट चैनल | इंदिरा पॉइंट – इंडोनेशिया |
10º चैनल | लघु अंडमान -कार निकोबार |
9º चैनल | मिनिकॉय -लक्षद्वीप |
8º चैनल | मालद्वीप -मिनिकॉय |
मन्नार के खाड़ी | भारत -श्रीलंका |
Related Posts:
- अक्षांश एवं देशांतर
- अन्तराष्ट्रीय तिथि रेखा
- भारत के द्वीप समूह।Islands of India
- भारत में जलवायु|Climate of india in Hindi
- भारत के प्रायद्वीपीय पठार। Peninsular Plateau in india
- भारत के प्रमुख दर्रे Main passes of india
- उत्तर भारत का मैदान।Great plains of North India
- भारत के प्रमुख बंदरगाह। List of major sea ports of India…