Islands of India in hindi भारत के द्वीप समूह
भारत में कुल 247 द्वीप सम्मलित हैं। जिसमें 204 द्वीप बंगाल की खाड़ी में तथा 48 द्वीप अरब सागर द्वीप समूह में हैं।
बंगाल की खाड़ी के द्वीप –
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह: अंडमान एवं निकोबार दोनों अलग -अलग द्वीप समूह हैं। अंडमान के 2 प्रमुख द्वीप हैं –
- ग्रेट अंडमान
- लिटिल अंडमान
ये दोनों द्वीप आपस में डंकन पास द्वारा जुड़े हुए हैं। राजधानी पोर्टब्लेयर दक्षिण अंडमान में हैं।
अंडमान में दो ज्वालामुखी द्वीप हैं। 1- बैरन द्वीप (भारत का एकमात्र जीवित ज्वालामुखी) 2. नारकोंडम द्वीप (सुसुप्त ज्वालमुखी)
अंड़मान-निकोबार द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप लैंडफाल हैं। यह वर्मा से कोको जल मार्ग अलग होता हैं।इस द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी सैडल चोटी (738 मी०) हैं।
निकोबार द्वीप समूह के सबसे दक्षिण द्वीप ग्रेट निकोबार पर भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट(6º4′ उत्तरी अक्षांश एवं 93º8′ पूर्वी देशांतर) स्थित हैं।
निकोबार द्वीप समूह के प्रवाल द्वीप –चोवरा, कार निकोबार, पुलों मिलो हैं।
अरब सागरीय द्वीप –
लक्षद्वीप: अरब सागरीय द्वीपों में लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं। इनमे से 12 द्वीप प्रवाल द्वीप, 3 प्रवाल भित्ति और कुछ बालू के टीले हैं।
लक्षद्वीप में कुल 3 द्वीप समूह हैं –
- लक्षद्वीप (लक्का द्वीप)
- मिनीकाय
- अमीनदीवी
लक्षद्वीप का दक्षिणतम द्वीप मिनीकाय हैं, जोकि इस द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप हैं और जो 9º चैनल द्वारा शेष द्वीपों से अलग होता हैं। लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती हैं जो की स्वमं एक द्वीप हैं।
लक्षद्वीप व मालद्वीप 8º चैनल द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं।
11º अक्षांश के द्वारा लक्षद्वीप को 2 भागों में विभक्त हैं –
- उत्तरी भाग को अमीनदीवी
- दक्षिण भाग को कन्नानोर, कहा जाता हैं।
इसके आलावा भारत में कुछ अपतटीय द्वीप स्थित है –
पश्चिम तटीय द्वीप –
- काठियावाड़ : पीरम, भैसला
- नर्मदा ; ताप्ती तट पर – खडियाबेट, अलियाबेट
पूर्वी तटीय द्वीप –
- गंगा डेल्टा : न्यूमूर और गंगासागर
- मन्नार की खाड़ी: पम्बन, क्रोकोडाइल
- महानदी-ब्रह्माणी के मुहाने पर: व्हीलर
अन्य महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी तथ्य
- जापान ने 8 नवम्बर, 1943 को अंडमान और निकोबार द्वीप सुभाष चंद्र बोस की नेतृत्व वाली अस्थाई सरकार को सौप दिए थे। नेताजी ने स्वयं यहाँ आकर अंड़मान को शहीद द्वीप तथा निकोबार को स्वराज द्वीप का नाम दिया था।
- 30 दिसंबर, 1945 को स्वतंत्र भारत का झंडा इन द्वीपों में फहराया गया था।